फिरोजाबाद, अक्टूबर 30 -- धनतेरस के लिए बाजार तैयार Firozabad News: धनतेरस का पर्व निकट आते ही कांच नगरी का इलेक्ट्रॉनिक बाजार सज गया है। नगर के बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की बहार आ गई है। बाजार में ग्राहकों की आमद भी बढ़ने लगी है। अनेक ग्राहक धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए अपने मनपसंद घरेलू इलेक्ट्रॉनिक आइटमों की बुकिंग कर रहे हैं। बताते चले कि धनतेरस एवं दीपावली के त्योहार को लेकर शहर का इलेक्ट्रॉनिक मार्केट विभिन्न तरह के घरेलू आइटमों से सज गया है। धनतेरस को लेकर नगर के कारोबारी जहां घरों में काम आने वाले इलेक्ट्रॉनिकस आइटमों का स्टॉक पूरा करने में जुट गए हैं। वहीं दूसरी ओर विभिन्न कंपनियों ने अनेक तरह के घरेलू उपयोग के इलेक्ट्रॉनिक आइटम की लंबी रेंज मार्केट में उतार दी है। शहर के इलेक्ट्रॉनिक बाजार में कई तरह के घरेलू उपयोग के आइटम ग...