फिरोजाबाद, अक्टूबर 28 -- Firozabad News: नगर के एक मोहल्ले में एक युवती ने पारिवारिक कलेश के चलते अपने हाथ की नसों को ब्लेड से काट लिया। जिससे युवती लहूलुहान हो गई। परिजन युवती को अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज जारी है। मोनिका 30 निवासी मोहल्ला खत्राना ने बुधवार को परिवार में कहासुनी होने से नाराज होकर अपने हाथों की दो नसों को काट लिया। हाथ की नस करते हुए युवती के हाथ से खून की धारा फूट पड़ी। जब युवती के परिजनों ने उसे लहूलुहान अवस्था में देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में युवती को इलाज को अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज जारी है। इस बारे में इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने बताया कि एक युवती ने अपनी हाथ की नसों को काट लिया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...