फिरोजाबाद, सितम्बर 27 -- Firozabad News: वार्ड संख्या सात मौहल्ला करबला में पानी की समस्या के समाधान को लेकर जलकल विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विभाग द्वारा वार्ड में नया नलकूप लगाने का निर्णय लिया है जिसके तहत मौहल्ले की कई गलियों में लोगों तक पानी पहुंचाया जा सकेगा। पिछले काफी समय से करबला क्षेत्र में पानी का संकट बना हुआ है। इसको लेकर क्षेत्रीय जनता के अलावा पार्षद द्वारा भी नगर निगम में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। महापौर एवं नगर आयुक्त को लिखित रूप से एक नलकूप स्थापित करने की मांग की थी। जलकल विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए अपनी रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंपी। विभागीय अधिकारियों द्वारा नलकूप निर्माण के लिए स्थान का चयन भी कर लिया तथा नगर निगम द्वारा नलकूप निर्माण के लिए 40 लाख की धनराशि अवमुक्त कर दी है। निगम द्वारा ओवरहेड टैंक ...