Firozabad News: कच्ची शराब और लहन नष्ट कराया
फिरोजाबाद, अगस्त 13 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में निरीक्षक जीके वर्मा के नेतृत्व में टीम ने शिकोहाबाद क्षेत्र की प्रतापपुरा गिहार कॉलोनी और तहसील तिराहा स्थित गिहार कॉलोनी में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 10 लीटर कच्ची शराब और 85 किलोग्राम लहन बरामद किया। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया।मामले में आबकारी अधिनियम के तहत 2 अभियोग पंजीकृत किए हैं। अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.