फिरोजाबाद, अक्टूबर 3 -- Firozabad News: एसडीएम टूंडला ने टूंडला क्षेत्र से मिटटी का अवैध खनन कर रहे तीन डंपर को राजा का ताल के पास से पकड़कर पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया। एक डंपर का खनन अधिकारी के द्वारा चालान किया है। एसडीएम दिव्या सिंह ने गुरुवार रात 11 बजे फिरोजाबाद रोड स्थित राजा का ताल क्षेत्र में चेकिंग की। हाईवे पर मिट्टी लेकर गुजरते तीन डंपरों को उन्होंने रुकवा लिया। चालकों से कागज मांगे तो वह नहीं दिखा सके। एसडीएम ने तीनों डंपरों को राजा का ताल पुलिस चौकी पर खड़ा करवा दिया। खनन अधिकारी मफतलाल ने कहा कि हमने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। इसमें दो डंपर चालकों ने कागज दिखाए हैं, जबकि एक डंपर के पास कोई कागज नहीं था। उसका चालान किया गया है। एसडीएम ने बताया कि बगैर अनुमति मिट्टी खोदने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दु...