Firozabad News: एमएलसी चुनाव परिणाम को लेकर टीवी से चिपके रहे लोग
फिरोजाबाद, अक्टूबर 28 -- Firozabad News: विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू होते ही नगर में लोग अपने-अपने टीवी सेटों पर चिपक कर बैठ गए। जो लोग अपने घरों से बाहर थे वे अपने मोबाइल पर ही चुनाव की ताजा खबरें देखते हुए दिखाई दिए। विधान परिषद चुनाव में भाजपा व सपा के बीच सीधे लड़ाई होने के कारण अधिकतर भाजपाई व सपाई चुनाव परिणाम को लेकर काफी उत्साहित रहे। ज्ञात रहे आगरा खंड स्नातक से विधान परिषद प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह भाजपा और सपा के शशांक यादव, शिक्षक विधान परिषद से भाजपा से हरिकिशोर तिवारी व सपा से डा.आकाश अग्रवाल चुनाव मैदान में हैं। जैसे ही टीवी पर चुनाव परिणाम आना शुरू हुए वैसे ही भाजपाई व सपाई अपने-अपने टीवी सेटों से चिपककर बैठ गए और परिणाम को देखने में मशगूल रहे। यह भी पढ़ें- Jhansi News: पहले चक्र में भाजपा प्रत्याशी 984 वोट से आगे, 13 घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.