फिरोजाबाद, अक्टूबर 15 -- Firozabad News: जिले में एनएचएम संविदाकर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चौपट होती जा रही हैं। अधिकारियों द्वारा अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार न मिलने पर मरीज प्राइवेट क्लीनिकों की ओर दौड़ लगाने को मजबूर हैं। एनएचएम संविदाकर्मियों की हड़ताल की वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी ग्रामीण अंचलों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को काफी दिक्कत हो रही है। शहरों में जहां प्राइवेट क्लीनिकों पर मरीज की लंबी लाइनें लगी हुई है तो सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर डॉक्टर न मिलने से सन्नाटा पसरा हुआ है। सीएमओ डॉ. रामबदन राम के अलावा अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा अभी...