Firozabad News: एक्सरे में इंतजार को लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर में हंगामा
फिरोजाबाद, जुलाई 11 -- Firozabad News: सरकारी ट्रामा सेंटर में डिजिटल एक्सरे कक्ष के बाहर एक महिला ने शनिवार को हंगामा किया। आरोप है कि उसके भाई का एक्सरे कई घंटों के इंतजार के बाद भी नहीं किया जा रहा था। अन्य लोगों से रुपये लेकर एक्सरे को भेजा जा रहा था। रामगढ़ के नगला मिर्जा बड़ा निवासी राखी का भाई अरविंद (41) छत से गिरकर घायल हो गया था। सरकारी ट्रामा सेंटर में शनिवार को युवती अपने भाई को लेकर पहुंची तो एक्सरे के लिए बोल दिया। कई घंटों तक एक्सरे नहीं हुआ। जब नंबर नहीं आया तो उसने आरोप लगाया कि अन्य लोगों से रुपये लेकर जल्दी अंदर भेजा जा रहा है और उसको टाला जा रहा है। युवती का हंगामा होने पर हड़कंप मच गया। आरोप था कि लोगों को बिजली न होने और वोल्टेज लो होने की कहकर बैठाया जा रहा था। सीएमएस डा. नवीन जैन ने कहा कि शट डाउन होने के चलते बिजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.