फिरोजाबाद, नवम्बर 5 -- Firozabad News: थाना नसीरपुर क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गुरुवार की सुबह 56.100 पर बाइक फिसलने से तीन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस, यूपीडा ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। मनीष कुमार पुत्र विजय सिंह निवासी उरई जालौन अपने साथ अपनी मां पुष्पा देवी, पिता विजय सिंह के साथ बाइक से दिवाली पर अपने घर जा रहे थे। जब उनकी बाइक आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के 56.100 किमी पर पहुंची तभी असंतुलित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची थाना नसीरपुर पुलिस, यूपीडा ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। जहां पिता-पुत्र की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...