फिरोजाबाद, जुलाई 10 -- Firozabad News: सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने शुक्रवार को मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत शिकोहाबाद और शहर में स्कूली वाहनों की चेकिंग की।स्कूलों के पांच वाहन सीज करते हुए एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया। इनके अलावा दो इको और दो स्लीपर बसें भी सीज करते हुए 15 वाहनों के चालान काटे। शासन ने सहायक सम्भागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों को 15 जुलाई तक मिशन सेफ फ्यूचर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान के तहत बिना परमिट, बिना फिटनेस सहित अन्य नियमों का उल्लंघन कर छात्रों को स्कूल से घर और घर से स्कूल लाने-जाने का काम करने वाले वाहनों को सीज एवं जुर्माना लगाने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- मिशन सेफ फ्यूचर अभियान में स्कूली वाहनों पर सख्ती इसी क्रम में शुक्रवार को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्...