Firozabad News: उपभोक्ता के बंद मीटर का बिजली बिल आया 29656 रुपया
फिरोजाबाद, जुलाई 15 -- Firozabad News: टूंडला में विद्युत विभाग द्वारा नगर में लगाए स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत का सबब बन गए हैं। स्मार्ट मीटरों से अनापशनाप बिल आ रहे हैं। जिसको देख उपभोक्ता खासे परेशान हैं। नगर की शिवपुरी कालोनी निवासी उपभोक्ता दीपक चौधरी पुत्र विमल ने विद्युत कार्यालय में की शिकायत में बताया कि उनके घर का विद्युत मीटर खराब हो गया। जिसकी शिकायत भी विभाग में की थी। इसके बाद भी मीटर से 29,656 रूपये का भारी-भरकम बिजली बिल जारी कर दिया गया, जबकि इससे पहले उनका बिजली बिल हमेशा वास्तविक खपत के अनुसार सामान्य आता रहा है।जून के बिजली बिल में 239 यूनिट की खपत दर्शाई गई थी, जिसके आधार पर 1,738 रुपये देय थे। लेकिन अगले ही महीने जुलाई में अचानक 4,500 यूनिट की खपत दिखाकर 29,656 का बिल जारी कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.