फिरोजाबाद, जुलाई 15 -- Firozabad News: शिकोहाबाद नगर पालिका परिषद क्षेत्र के मलखानपुर के समीप स्थित मिश्रा मोहल्ला में सड़क निर्माण नहीं होने से परेशान स्थानीय बाशिंदे ब्रजेश कुमार ने मंगलवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राज कुमार से शिकायत की। शिकायत सुनने के बाद ईओ ने मौके पर ही संबंधित ठेकेदार से फोन पर बात की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दोनों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद ईओ ने नाराजगी जताते हुए नगर पालिका के जूनियर इंजीनियर अमित राठौर को तत्काल संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...