फिरोजाबाद, अक्टूबर 9 -- Firozabad News: टूंडला की एक युवती का फोटो अलीगढ़ के एक युवक ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर लगाया। इसके बाद उसे वायरल करने लगा। आपत्तिजनक बातें लिखकर फोटो वायरल करने की जानकारी युवती व उसके परिजनों को हुई तो आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकियां देते हुए गाली गलौज की। आरोपी युवती को अपने दवाब में लेना चाहता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना टूंडला में नगला कोशोराय निवासी युवक ने बताया कि इन दिनों उसकी बेटी को आरोपी परेशान कर रहा है। इसके चलते बेटी डिप्रेशन में चल रही है। पिता के अनुसार उसकी बेटी को मोहन सिंह उर्फ मोनू पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी सिर्धर थाना सासनी जिला हाथरस द्वारा लगातार मानसिक रूप से ठेस पहुंचाई जा रही है। आरोपी ने उसकी बेटी पर दबाव बनाने को अपनी इंस्टाग्राम आईडी...