फिरोजाबाद, अगस्त 20 -- Firozabad News: दक्षिण थाना क्षेत्र के नगला भाऊ स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। यह देखकर राहगीरों और आसपास के दुकानदारों की भीड़ एकत्रित हो गई। राहगीर उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। गुरुवार को 55 वर्षीय राकेश नगला भाऊ स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में भवानी कारखाने के पास पड़ा हुआ था। काफी देर तक पड़ा देखकर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोग उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाकर पुलिस को सूचना दे दी। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बीमारी क...