फिरोजाबाद, अगस्त 11 -- Firozabad News: कांच नगरी की गैसीफाइड आवासीय कॉलोनी और अपार्टमेंट में निवास कर रहे लोगों को हर हाल में पीएनजी कनेक्शन लेना होगा। इस तरह की आवासीय क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडर उपयोग कर रहे उपभोक्ताओं को अपने घर की रसोई में घरेलू पाइपलाइन गैस प्रयोग करनी होगी। अन्यथा की स्थिति में आने वाले समय में उनका घरेलू गैस सिलेंडर का कनेक्शन संबंधित गैस कंपनियों द्वारा काट दिया जाएगा। कांच नगरी में जिन आवासीय कॉलोनी में गैस पाइपलाइन पहुंच चुकी है और वहां पर घरेलू पीएनजी उपलब्ध है। वहां पर अभी तक जो लोग अपने घरों में एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग कर रहे हैं, ऐसे उपभोक्ताओं को अब पीएनजी लेनी होगी।शहर की गैसी फाइड सोसाइटी में उपभोक्ता घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग नहीं कर सकेंगे। गेल गैस लिमिटेड के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दि...