फिरोजाबाद, नवम्बर 5 -- Firozabad News: उसायनी स्थित माता वैष्णोदेवी धाम से दर्शन कर कार्यालय लौट रहीं जिला उपभोक्ता आयोग की सदस्य की कार को मक्खनपुर थाना क्षेत्र के बाईपास सिक्सलेन पर ओवरटेक करने वाली दूसरी कार के चालक की पुलिस तलाश तेजी से कर रही है। कार सवार के गलत ओवरटेक से महिला की कार अनियंत्रित हो गई थी और उनकी कार पलटने के दौरान मौत हो गई थी। आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के ताज नगरी फेस वन निवासी 40 वर्षीय सोनम चतुर्वेदी पत्नी कुमार वैभव राघवन फिरोजाबाद जिला उपभोक्ता आयोग में सदस्य के पद पर कार्यरत थीं। बुधवार सुबह वह सैनिक बिहार कॉलोनी दबरई से उसायनी स्थित माता वैष्णो देवी धाम दर्शन करने के बाद लौट रही थीं तभी उनकी स्विफ्ट डिजायर कार के आगे बाईपास पर बिल्टीगढ़ चौराहा से 50 मीटर पहले अन्य कार सवार ने गलत तरीके से ओवरटेक किया और टक्क...