फिरोजाबाद, सितम्बर 20 -- Firozabad News: फिरोजाबाद। नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने शनिवार को फिर से चनौरा खत्ताघर स्थित 250 टीपीडी सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण किया तथा उसके शुभारंभ की संभावनाएं देखीं। नगर आयुक्त ने प्लांट के शुरू करने में आ रही सभी दिक्कतों को दूर करते हुए अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की। नगरायुक्त ने प्लांट के आसपास सफाई कराई ताकि वहां मौके तक पहुंच सकें। नगर आयुक्त ने मौके पर मौजूद स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी एवं सहायक नगर आयुक्त आरपी सिंह, सहायक नगर आयुक्त निहालचंद के अलावा खाद्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज कुमार, विपिन पांडे, दिनेश पाल सिंह को निर्देश जारी किए कि वह हर स्थिति पर नजर रखें。

नगर निगम खुद करेगा प्लांट का संचालन नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि फिलहाल प्रोसेसिंग प्लांट का संचालन नगर निगम खुद करेगा। अभी तक जिस ...