फिरोजाबाद, जुलाई 11 -- Firozabad News: रविवार को जिले में वृक्षारोपण महोत्सव के तहत 44.24 लाख पौधे रोपे जाएंगे। प्रशासन कई दिन से तैयारियों में जुटा है तो प्रमुख कार्यक्रम यूपीएसआईडीसी में होगा। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी भी हर रोज बैठकें कर रहे हैं। रविवार को यूपीएसआईडीसी में वृहद पौधरोपण की योजना है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि रहेंगे तो नोडल अधिकारी के रूप में समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग यादव भी शामिल रहेंगे। पौधरोपण कार्यक्रम के लिए प्रभागीय निदेशक भानेंद्र सिंह के निर्देशन में वन विभाग की टीम भी देर शाम तक तैयारियों में जुटी रही।सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Firozabad News: आज 3.94 लाख लाभार्...