Firozabad News: आगे आए वाहन को बचाने में छात्रों की वैन दुर्घटनाग्रस्त
फिरोजाबाद, नवम्बर 16 -- Firozabad News: छात्रों को लेकर आ रही एक वैन के आगे अचानक वाहन आ गया। छात्रों को बचाने में चालक ने वैन को सड़क से नीचे उतारा और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया लेकिन आधा दर्जन छात्रों को चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनको घर भेज दिया। शिकोहाबाद में सोमवार की सुबह एक वैन में छात्र बैठकर आ रहे थे। एटा रोड पर हरदयाल कोल्ड के निकट वैन के आगे एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर आया और उसे बचाने में वैन चालक ने वैन को सड़क से नीचे उतार दिया। हादसा होते ही वैन में सवार छात्रों में चीखपुकार मच गई। वैन से छात्रों को बाहर निकाला। चालक की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया। अभिभावक मौके पर आए और बच्चों को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चोटिल छात्रों को घर भेज दिया। अगर चालक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.