Firozabad News: असंतुलित ट्रैक्टर के रौंदने से युवक की मौत
फिरोजाबाद, अक्टूबर 2 -- Firozabad News: थाना फरिहा क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को एक असंतुलित ट्रैक्टर के रौंदने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाथवंत मार्ग पर गांव नगला खरगा के समीप हुआ। हादसा होते देखकर चालक खाद की बोरियों से भरा ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। हादसा सुबह लगभग छह बजे का। नगला खरगा निवासी 30 वर्षीय अरविंद यादव पुत्र मनोहर सिंह गांव से बाहर आकर हाथवंत रोड पर सड़क के किनारे मोबाइल से बात कर रहा था। खाद की बोरियों से भरे एक ट्रैक्टर ने अचानक युवक को बुरी तरह रौंद दिया। हादसा होते देख चालक हड़बड़ा गया और वह अपने वाहन को वहीं छोड़कर भाग गया। हादसे की खबर मिलते ही गांव के काफी संख्या में लोग दुर्घटनास्थल पर जब तक पहुंचते तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। परिवार के लोगों में चीख-पुकार पुकार मच गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.