फिरोजाबाद, अक्टूबर 1 -- Firozabad News: सिरसागंज, दीपावली पर्व को नजदीक आते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अवैध रूप से पटाखा की बिक्री एवं स्टॉक करने वाले पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार रात सिरसागंज थाना क्षेत्र में अवैध पटाखा गोदाम से 24 बॉक्स, दो प्लास्टिक के बोरे में बंद अवैध पटाखे बरामद किए। पुलिस गोदाम स्वामी की तलाश में जुटी है। एसएसपी आदित्य लांग्हे ने निर्देश पर दीपावली को देखते हुए अवैध पटाखा भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर सिरसागंज नायब तहसीलदार विवेक सिंह और थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मोहल्ला सिरसागेट कॉलोनी के मठ मंदिर के पास बने मकान में छापा मारा था। यह भी पढ़ें- Mathura News: आबादी क्षेत्रों में आतिशबाजी का भंडारण मिला तो कार्र...