Firozabad News: अवैध कनैक्शन काटने पर विवाद, बैरंग लौटी जलकल की टीम
फिरोजाबाद, जुलाई 16 -- Firozabad News: नगला पचिया क्षेत्र में सरकारी सबमर्सिबल से कनेक्शन देने के नाम पर की जा रही अवैध वसूली की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जलकल विभाग की टीम को दबंगों ने दूर तक दौड़ा दिया। विवाद की स्थिति को देखते हुए जलकल विभाग की टीम बिना कार्रवाई के बैरंग लौट गई। क्षेत्रीय पार्षद द्वारा यह शिकायत की गई थी। मामला वार्ड संख्या 36 नगला पचिया नई आबादी क्षेत्र का है। क्षेत्रीय पार्षद धर्मपाल राठौर द्वारा जलकल विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी कि क्षेत्र में कुछ दबंगों द्वारा सरकारी सबमर्सिबल से कनेक्शन देकर लोगों से अवैध वसूली की जा रही है। सहायक अभियंता रंजीत सिंह के निर्देश पर क्षेत्रीय अवर अभियंता अभिषेक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जलकल विभाग की टीम ने अवैध कनेक्शन को काटने का प्रयास किया तो दबंगों ने विरोध करते हुए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.