फिरोजाबाद, अगस्त 30 -- Firozabad News: फिरोजाबाद, नारखी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात कमरे में रखी अलमारी से सामान निकालते समय सर्प ने किशोरी को डस लिया। उसकी तबियत बिगड़ती देखकर मां ने सर्प द्वारा काटे गए स्थान पर ब्लेड से कट लगाकर जहर चूसने का प्रयास किया लेकिन उसकी जान नहीं बचा सके। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव राजपुर कोटला निवासी संजू की 11 वर्षीय पुत्री करीना शुक्रवार देर शाम कमरे में रखी अलमारी से सामान निकालने गई थी। इसी दौरान वहां पहले से बैठे जहरीले सर्प ने उसे काट लिया। यह देखकर किशोरी ने अपनी मां मनीषा बेगम को सर्प के काटने के बारे में जानकारी दी। कुछ ही देर में उसकी तबियत बिगड़ने लगी। पुत्री को बचाने के लिए मां ने तत्काल सर्प द्वारा काटे गए स्थान पर ब्लेड से कट लगा दिया और मुंह से ज...