फिरोजाबाद, जुलाई 8 -- Firozabad News: विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे बिजली चोरी अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में चार घरों पर बिजली चोरी होते हुए पकड़ी गई। अभियान मुख्य अभियंता के निर्देश पर विद्युत उपकेंद्र आसफाबाद के अंतर्गत मोहल्ला कोहिनूर रोड एवं ताड़ो वाली बगिया में एक साथ चलाया गया। उपखंड अधिकारी जसरथ सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान चार घरों के उपभोक्ता कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। देर शाम को चलाए गए अभियान के दौरान आसापास के लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने बताया कि अभियान के सहायक अभियंता रेड्स संजय कुमार एवं अवर अभियंता मोहित सिकरवार मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Firozabad News: बिना कनेक्शन चोरी की बिजली से गुलजार हो रहा था विद्यालय अभियान संपन्न होने के बाद सभी के खिलाफ संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। यह भ...