फिरोजाबाद, अक्टूबर 9 -- Firozabad News: अफसरों ने कांच नगरी में फूड पार्क बनाए जाने की संभावनाएं तलाशी। डीएम के निर्देश पर उद्योग विभाग एवं यूपीसीडा के अधिकारियों ने फूड पार्क के लिए उपयुक्त जमीन का निरीक्षण किया। बताते चले कि प्रदेश सरकार द्वारा एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत द्वितीय उत्पाद के रूप में फूड प्रोसेसिंग को शामिल कर लिया गया है। अभी तक ओडीओपी के प्रथम उत्पाद के रूप में कांच ही इस योजना के अंतर्गत शामिल था। ओडीओपी स्कीम के तहत जिले में फूड प्रोसेसिंग यानी खाद्य प्रसंस्करण द्वितीय उत्पादन के रूप में शामिल तो हो गई। लेकिन अभी तक जनपद में कोई भी फूड पार्क नहीं बनाया जा सका है। उद्यमियों द्वारा फूड पार्क बनाए जाने की मांग जिला प्रशासन से लगातार की जा रही थी। उद्यमी संगठन द इंडस्ट्रीज ओनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार शर...