फिरोजाबाद, अक्टूबर 16 -- मिशन शक्ति में छात्राओं ने संभाली प्रशासनिक जिम्मेदारी Firozabad News: मिशन शक्ति फेज 5 के तहत जिलाधिकारी सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के दफ्तर में छात्राओं ने अधिकारी के रूप में एक दिन का कार्यभार संभाला। छात्राओं ने न केवल प्रशासनिक एवं विभागीय कार्यशैली को समझा, बल्कि उन्होंने लोगों की बात सुनने सहित अधिकारियों को निर्देश दिए। बालिका सशक्तिकरण को बढ़ावा देने एवं उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देशन में चल रही पहल के तहत राजकीय हाईस्कूल ठारबल्दी की छात्रा निधि ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के रूप में कार्य किया। फरियादियों की बात सुनकर डीएम के मार्गदर्शन से उन्होंने इनका समाधान किया। राजकीय हाईस्कूल दबरई की छात्रा रोशनी ने सीडीओ के रूप में एक दिन कार्यभार संभाला। सीडीओ शत्रोहन व...