फिरोजाबाद, अगस्त 26 -- Firozabad News: नगर निगम के अधिशासी अभियंता से अभद्रता करने के मामले में उत्तर थाना पुलिस ने तीन पार्षदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो दिन पूर्व कमीशनखोरी का आरोप लगाकर अधिशासी अभियंता के खिलाफ पार्षदों द्वारा जमकर हंगामा किया था और दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ था। पार्षदों ने अधिशासी अभियंता के खिलाफ ज्ञापन सौंपने के बाद मामला थाने तक पहुंच गया। इसके बाद अधिशासी अभियंता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। सोमवार सुबह पार्षदों के एक प्रतिनिधि मंडल ने नगर निगम निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बृजेंद्र कुमार पाल के खिलाफ भुगतान के नाम पर सुविधाशुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा था। पार्षदों ने अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने जां...