फिरोजाबाद, जुलाई 3 -- Firozabad News: एसओजी, सर्विलांस एवं सिरसागंज थाना पुलिस टीम द्वारा घरों में चोरी एवं नकबजनी की घटना को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान बेचकर मिली एक लाख से अधिक की नकदी, चोरी के आभूषण, अवैध असलहा, कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की है। सिरसागंज थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कई माह से मजदूरी करने का बहाना बनाकर गांवों की रैकी करने और मौका पाकर रात में घरों में चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। शुक्रवार को खबर मिली कि सींगेमई मोड करहल रोड स्थित खाली मैदान पर दो युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अनिकेत उर्फ जालिम पुत्र शिव...