नई दिल्ली, जून 14 -- FIFA World Cup 2026 में शनिवार 13 जून को 4 मुकाबले खेले गए। इनमें से दो मैचों का नतीजा हार-जीत के रूप में निकला, जबकि दो मैच बेनतीजा रहे। इनमें एक मैच ब्राजील का था, जबकि दूसरा मैच कतर का था, जो ड्रॉ रहा। ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड की टीमों ने जीत दर्ज की। स्कॉटलैंड ने तो ग्रुप सी में टेबल टॉप कर लिया, क्योंकि ब्राजील और मोरक्को का मैच ड्रॉ रहा था, जबकि हैटी को स्कॉटलैंड ने हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप डी में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है, जिने तुर्किये टीम को हराया है। फीफा वर्ल्ड कप में ग्रुप बी का मैच कतर और स्विट्जरलैंड के बीच खेला गया, जो 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। स्विट्जरलैंड के लिए 17वें मिनट में ब्रील एमबोलो ने गोल दागा और अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया, जबकि 94वें मिनट में कतर के लिए मीरो मुहिम ने गोल किया ...