नई दिल्ली, जून 9 -- FIFA World Cup 2026: फुटबॉल विश्व कप के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है, जब 48 टीमें टूर्नामेंट का हिस्सा होंगी। इस तरह यह फुटबॉल के इतिहास का सबसे बड़ा टूर्नामेंट हो जाएगा। अब तक ज्यादा से ज्यादा 32 टीमों के साथ फीफा वर्ल्ड कप खेला जाता था, लेकिन इस बार 4 दर्जन टीमें टूर्नामेंट में उतरने वाली हैं। कई टीमें तो ऐसी हैं, जो पहली बार इस मेगा इवेंट का हिस्सा बनेंगी, जबकि कई ऐसे देश इस बार टूर्नामेंट खेलने वाले हैं, जिनकी आबादी भारत के छोटे शहरों से भी कम है। इस बड़े विस्तार ने फुटबॉल की दुनिया में एक खूबसूरत क्रांति लाने का काम किया है, क्योंकि छोटे-छोटे द्वीपीय और कम आबादी वाले देशों को भी 'ग्लोबल स्टेज' पर चमकने का मौका मिल गया है। इस बार के फीफा विश्व कप में चार ऐसी टीमें हैं, जो पहली बार टूर्नामेंट का हिस्सा बने...