नई दिल्ली, अगस्त 27 -- वास्तुशास्त्र की तरह ही फेंगशुई में भी घर की हर चीज की सही प्लेसमेंट को महत्व दिया जाता है। बात की जाए बेडरूम की तो यहां से जुड़ी कई ऐसी बातें और नियम हैं जिसे लेकर आमतौर पर लोग गलतियां कर देते हैं। बेडरूम में बेड की दिशा क्या होनी चाहिए इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए। फेंगशुई मान्यता यही है कि सोने की सही दिशा और बेड की सही प्लेसमेंट से ना सिर्फ कमरे का वास्तु सही रहता है बल्कि इससे जिंदगी में भी सुख-शांति बनी रहती है। जानें बेड को यहां रखते वक्त किस दिशा को ध्यान में रखना चाहिए? साथ ही जानें और भी जरूरी नियमों को।सोते वक्त इस दिशा में हो सिर 1. फेंगशुई के नियम के हिसाब से सोते वक्त हमारा सिर हमेशा पूर्व या फिर दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए। माना जाता है कि इन दोनों दिशाओं में सिर रखकर सोने से मन शांत रहता है। अगर क...