नई दिल्ली, अगस्त 7 -- Fengshui Tips for Bedroom: फेंगशुई में बेडरूम को घर का अहम हिस्सा माना जाता है। इसे सिर्फ सोने की जगह ही नहीं बल्कि कपल्स के रिश्ते और घर की पॉजिटिव एनर्जी के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। फेंगशुई मान्यता है कि कमरे में रखी हुई छोटी-छोटी चीज भी रिश्ते पर गहरा असर डाल सकती है। अगर आपके साथ ऐसा बार-बार हो रहा है कि पार्टनर के साथ बिना बात के ही बहस हो रही है या फिर रिश्ता टॉक्सिक लगने लगा है तो बेडरूम में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। कई बार बेडरूम में रखी हुई कुछ चीजें घर में और रिश्तों में नेगेटिविटी लेकर आते हैं। जानिए फेंगशुई के हिसाब से किन चीजों को बेडरूम में नहीं रखना चाहिए?बेडरूम में कभी ना रखें ये 3 चीजें-1. बेड के ठीक सामने शीशा अगर आपके बेड के एकदम आगे बड़ा शीशा लगा हुआ है और उसकी प्लेसमेंट ऐसे है कि जब...