नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- Feng Shui Tips: वास्तु शास्त्र की ही तरह हमारी जिंदगी में फेंगशुई का महत्व होता है। फेंगशुई की मदद से भी हम अपने आसपास की एनर्जी को सही बना सकते हैं। इसमें नंबर का खास महत्व माना जाता है। बता दें कि हर एक नंबर अपने साथ अलग एनर्जी लिए हुए होता है। मान्यता है कि सही नंबर सुख, समृद्धि और पॉजिटिविटी ले आता है। आपके लिए आपका लकी नंबर कुछ भी हो सकता है लेकिन फेंगशुई में 9 नंबर को काफी महत्व दिया जाता है। दरअसल इस नंबर को सबसे शुभ और पावरफुर माना गया है। फेंगशुई की दुनिया में 9 नंबर को नई शुरुआत के रूप में देखा जाता है। साथ ही ऐसा भी माना जाता है कि इसकी मदद से सफलता मिलती है और हर एक चीज में तरक्की होती है। फेंगशुई में इसे एंजल नंबर के तौर पर भी देखा जाता है।क्या है 9 का मतलब फेंगशुई की दुनिया में 9 नंबर का मतलब काम का पू...