नई दिल्ली, जून 16 -- Kitchen Feng Shui Tips: घर बनवाते वक्त लोग आजकल वास्तु शास्त्र और फेंगशुई से जुड़ी बातों का खूब ध्यान रखते हैं। हर एक नियम को फॉलो करते हैं। वास्तु की तरह ही फेंगशुई में भी कुछ ऐसे नियम हैं जो घर की एनर्जी पूरी तरह से प्रभावित करते हैं। घर में रखी चीजों के अलावा हर एक कोने की अपनी एक एनर्जी होती है और इसका असर घर के सभी सदस्यों पर पड़ता है। फेंगशुई से जुड़ी एक मान्यता है कि अगर घर के मुख्य दरवाजे या फिर गेट से किचन का चूल्हा दिख रहा है तो ये सही नहीं माना जाता है। माना जाता है कि इसका असर आर्थिक स्थिति और घर की अच्छी एनर्जी पर होती है।इस वजह से मानते हैं अशुभ फेंगशुई के अनुसार घर के चूल्हे को हमेशा सुख-समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखते हैं। ऐसे में जब ये घर के मेन दरवाजे से दिखता है तो माना जाता है कि इससे घर की अच्छ...