नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- त्योहार और मिठाई तो साथ में कनेक्ट हैं। अब दिवाली है तो मुंह तो मीठा होगा ही और लोग लड्डू, पेड़ा, काजू कतली, बर्फी,गुलाब जामुन, रसगुल्ला, रसमलाई और ढेर सारी वैराइटी की मिठाईयों को खरीदते हैं। लेकिन किसी भी दुकान से मिठाई खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। त्योहार का सीजन आते ही मार्केट में सप्लाई पूरा करने के लिए दुकानदार मिलावटी खोवा और मिठाईयां बेचना स्टार्ट कर देते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदेह होता है। इन मिठाईयों में खराब क्वालिटी की चीनी इस्तेमाल की जाती है। वहीं नकली सिल्वर वर्क और हार्मफुल फूड कलर के इस्तेमाल से मिठाईयों को चमकदार और सुंदर बनाया जाता है। इन मिलावटी चीजों से सेहत को नुकसान होता है। महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने लोगों को दिवाली के मौके पर ख...