नई दिल्ली, मार्च 3 -- एक वक्त था जब फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को सबसे भरोसेमंद दोस्त माना जाता था। "पैसा FD में डाल दो, निश्चिंत हो जाओ।", यह सोच पिछली पीढ़ी की देन थी, लेकिन सितंबर 2025 में खड़े होकर अगर पीछे मुड़कर देखें, तो क्या सच में FD अब भी उतना ही फायदेमंद है?आज टॉप बैंक FD सिर्फ 6.25% से 7.1% का रिटर्न दे रहे हैं, जबकि महंगाई दर 5.3% से 6% के बीच है। यानी आपका पैसा असल में बढ़ नहीं रहा, बल्कि महंगाई से लड़ाई हार रहा है।पुरानी सोड Vs नई रणनीति: Rs.10 लाख पर कमाई का रियल गणित चलिए आपको दो केस स्टडी देता हूं। मान लीजिए आपके पास Rs.10 लाख हैं।केस A: पारंपरिक FD वाला निवेशक पूरे Rs.10 लाख एक बैंक FD में 6.5% पर लगा दिए। सालाना कमाई:Rs.65,000 फायदा:बिल्कुल सुरक्षित, कोई टेंशन नहीं। नुकसान:महंगाई काटकर हाथ में कुछ नहीं बचता।केस B: स्मार्ट बॉ...