नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- संसद के मॉनसून सत्र के दौरान चर्चा का केंद्र बने 'विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक (FCRA), 2026' के लिए प्रस्तावित संयुक्त संसदीय समिति का गठन कर दिया गया है। इस समिति में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और तेजस्वी सूर्या का नाम भी शामिल है। पहले से प्रस्तावित इस समिति में कुल 31 सदस्य हैं। इनमें से 21 सदस्य लोकसभा सांसद हैं, जबकि 10 सदस्य राज्यसभा के सदस्य हैं। अब यह समिति इस विधेयक की धाराओं की विस्तार से जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट को लोकसभा के पटल पर रखेगी। इसमें लोकसभा सांसद संजय जायलवाल को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।लोकसभा से इन 21 सांसदों को मिली जगह-डॉ. संजय जायसवासभृतहरि महताबतेजस्वी सूर्याकमलेश जांगड़ेमुकेश कुमार चंद्रकांत दलालनिशिकांत दुबेविष्णु दयाल रामअनंत नायकअरविंद धर्मपुरीएंटो एंटोनीकैप्टन विरितो ...