नई दिल्ली, जुलाई 8 -- पंजाब के होशियारपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। टांडा SHO पर अमेरिका ने वसूली का आरोप लगया है। यूं कहें तो पंजाब पुलिस के SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा अमेरिकी संघीय जांच एजेंसियों ( FBI ) के निशाने पर आ गए हैं। अमेरिका के प्रॉसिक्यूटर्स ने उन पर गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के ऑर्गनाइज्ड क्राइम सिंडिकेट की मदद करने और जबरन वसूली में शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद पंजाब पुलिस ने भी तुरंत ऐक्शन में आ गई और कार्रवाई करते हुए नागरा को पुलिस लाइन में पनिशमेंट पोस्टिंग पर भेज दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।'ऑपरेशन हार्ड बॉल' में सामने आए आरोप दरअसल, ये आरोप इस हफ्ते अमेरिका द्वारा शुरू किए गए 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के तहत सामने आए हैं। यह एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय जांच है, जिसमें अमे...