फतेहपुर, अगस्त 22 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक विभाग के निर्देश पर आज जिले में रसोइयां सम्मान समारोह का भव्य आयोजन होगा। इस अवसर पर जिले के अलग-अलग परिषदीय विद्यालयों में मिड-डे मील के तहत कार्यरत सभी 5640 रसोइयों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की जाएगी। बताया कि मुख्यालय के साथ-साथ सभी तहसीलों के सभागारों को इस समारोह के लिए तैयार किया गया है। कार्यक्रम की मुख्य विशेषता लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से होने वाला लाइव प्रसारण है। लखनऊ में आयोजित मुख्य समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। जिसका सजीव प्रसारण जिले के सभी आयोजन स्थलों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधे दिखाया जाएगा। यह भी पढ़ें- रसोइयों को आज कैशलेस चिकित्सा कार्ड देंगे योगी शासन के निर्देश पर आयोजित होने वाले कार्य...