फतेहपुर, अक्टूबर 4 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में विधिक सेवा के क्षेत्र में 50 वर्ष पूरे कर चुके अधिवक्ताओं का सम्मान व अभिनंदन किया गया। समारोह में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एवं जिले के प्रशासनिक न्यायाधीश सैयद कमल हसन रिजवी मुख्य अतिथि तथा जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार पंचम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह में फतेहपुर, बिंदकी और खागा तहसील के करीब पांच दशक से अधिक समय से विधि व्यवसाय से जुड़े अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। इनमें भूपेंद्र सिंह, मोहम्मद मोइनउद्दीन, बाबू प्रसाद दीक्षित, सूर्यप्रकाश मिश्रा, प्रताप सिंह, श्रीकांत तिवारी, श्रीकृष्ण श्रीवास्तव, रामप्यारे मौर्य, प्रद्युम्न नारायण सिंह चंदेल, शिवाकांत त्रिपाठी, पीयूष खन्ना, भरत मान सिंह, ब्र...