फतेहपुर, जुलाई 8 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता । जनसुनवाई पर सरकार का जोर ब्लाक स्तर पर बेहद कमजोर है। खानापूरी के लिए बीडीओ की दफ्तरों में मौजूदगी लेकिन पूरा कार्यालय सन्नाटे में डूबा रहा। न्याय की उम्मीद में फरियादी 40 किमी से ब्लाक की दूरी नाप रहे हैं लेकिन समस्या दूर हो रही हैं न ही निस्तारण का भरोसा मिल रहा है, नतीजन हताश निराश फरियादी मुख्यालय में डीएम की चौखट पर भीड़ जुटा रहे हैं। बुधवार को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने ब्लाक मुख्यालयों की पड़ताल की जहां ब्लाक स्तरीय अफसरों की हकीकत और दफ्तरों की हालत सामने आई। पेश हैं एक रिपोर्ट.. सीन-1राशन कार्ड के लिए चार बार लौटे,भटकी महिला असोथर ब्लाक से करीब 40 किमी दूरी मुत्तौर निवासी नवीन द्विवेदी राशन कार्ड के लिए चार बार ब्लाक का चक्कर लगा रहे हैं। दो बार बीडीओ मिले लेकिन दो दिन ब...