फतेहपुर, अगस्त 25 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। जनपद के 24 सम्पर्क मार्गों का नव निर्माण कराए जाने के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड व निर्माण खंड-2 द्वारा काम करवाए जाने के लिए टेंडर प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही सभी मार्गों का काम पूरा करवाकर ग्रामीणों को राहत दिलवाई जाएगी। विधायकों द्वारा भेजे जाने वाले प्रस्तावों पर पीडब्ल्यूडी द्वारा प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे गए थे। कई विधानसभाओं के 24 सम्पर्क मार्गों को विधायकों की पैरवी के बाद मंजूरी मिल चुकी है। बताते हैं कि दोनों डिवीजनों के तहत मंजूरी मिलने वाले 40 किमी के मार्गों का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा। हाल ही में मंजूरी मिलने वाले मार्गों में प्रांतीय खंड के नौ व निर्माण खंड-2 के 15 मार्गों को मंजूरी दी गई है...