फतेहपुर, सितम्बर 11 -- Fatehpur News: फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़ हो गई। रुसिया रोड पर डिघरुवा गांव के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से आरोपी अमित कुमार उर्फ टेनी घायल हो गया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि अमित कुमार उर्फ टेनी निवासी डिघरुवा जाफरगंज थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस टीम गुरुवार रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान रुसिया रोड पर डिघरुवा के पास पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से आरोपी घायल होकर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा...