फतेहपुर, अगस्त 1 -- Fatehpur News: मलवां। मेडिकल कालेज में रोजाना करीब 25 सौ मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन इतनी बड़ी ओपीडी के बावजूद अस्पताल में सिर्फ एक ही कैश काउंटर संचालित होने से मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही पर्चा बनवाने और जांच व शुल्क जमा करने के लिए लंबी कतारें लग जाती हैं। कई बार मरीजों को अपनी बारी आने के लिए एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और गंभीर मरीजों को उठानी पड़ रही है। भीड़ अधिक होने के कारण कैश काउंटर के बाहर अव्यवस्था का माहौल बना रहता है। मानना है कि अस्पताल में रोजाना हजारों लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं तो कैश काउंटरों की संख्या भी उसी अनुपात में बढ़ाई जानी चाहिए। अतिरिक्त काउंटर खुलने से भीड़ कम होगी और मरीजों को समय प...