फतेहपुर, अगस्त 16 -- Fatehpur News: फतेहपुर। बकेवर पुलिस ने शनिवार रात मझिलेगांव मजरे शाहजहांपुर में अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 23 पाउच जोशीला स्टार ब्रांड देशी शराब बरामद की। थाना प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम ने गांव चेंकिग में दौरान एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से 23 पाउच देशी शराब मिली। पूछताछ में उसने नाम रोहित कुमार बताया। केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...