Fatehpur News: 20 विद्यालयों के 11 सौ खिलाड़ियों ने खेलकूद में दिखाया दमखम
फतेहपुर, नवम्बर 15 -- Fatehpur News: खागा, संवाददाता। सरस्वती बाल मंदिर योजना के अंतर्गत संचालित सभी 20 विद्यालयों का क्रीड़ा महोत्सव का द्वितीय चरण रविवार को संस्थान की खागा शाखा में उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव में करीब 1100 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान निशानेबाजी, खो-खो, दौड़, चित्रकला, प्राणायाम, योगासन और रिंगटॉस समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में खो-खो में शिवपुरम शाखा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि रघुवंशपुरम शाखा दूसरे स्थान पर रही। निशानेबाजी में खागा शाखा प्रथम और बहुआ शाखा द्वितीय स्थान पर रही। दौड़ प्रतियोगिताओं में सरेनी और भरवारी शाखा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। वहीं रिंगटॉस में बिंदकी शाखा और योगासन-प्राणायाम में तिंदव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.