Fatehpur News: 20 घंटे में लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
फतेहपुर, सितम्बर 29 -- Fatehpur News: विजयीपुर, संवाददाता। किशनपुर थाना परिसर से कुछ ही दूरी पर नांगा बाबा मंदिर के पास सोमवार देर शाम मारपीट कर 25 हजार रुपए और दो मोबाइल फोन लूटने की घटना का पुलिस ने 20 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16,900 रुपए, दोनों मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र के मटेहना गांव निवासी सिद्धार्थ तिवारी अपनी बहन के साथ कौशांबी गया था। लौटते समय उसने मां के कान के टप्स गिरवी रखकर 25 हजार रुपए लिए थे। किशनपुर पहुंचने पर शराब पीने के बाद वह दोस्त हिमांशु के साथ नांगा बाबा मंदिर के पास पहुंचा। यहां बाइक सवार विष्णु से लिफ्ट मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विष्णु ने अपने साथियों को बुलाकर सिद्धार्थ से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.