Fatehpur News: 16 लाख के 103 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे
फतेहपुर, नवम्बर 4 -- Fatehpur News: फतेहपुर। पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से अलग-अलग स्थानों पर खोए 103 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई गई है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की टीमों ने मोबाइल फोन बरामद किए। वहीं, पिछले महीने बरामद हुए 132 मोबाइल में से छह उनके मालिकों को मिल चुके हैं। शेष 126 मोबाइल फोन स्वामियों तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एसपी ने यह भी कहा कि जो लोग जिला मुख्यालय या संबंधित थाने तक नहीं पहुंच सकते, पुलिस उनके घर जाकर मोबाइल सौंपेगी। सीईआईआर पोर्टल पर आने वाली अधिकांश शिकायतें मोबाइल खोने या गिर जाने से संबंधित होती हैं। चोरी और छिनैती के मामले सामने आने पर पुलिस उनकी जांच कर सुराग ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.