फतेहपुर, सितम्बर 8 -- Fatehpur News: धाता, संवाददाता। क्षेत्र में बुखार के बढ़ते मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच और इलाज शुरू कर दिया है। वायरल फीवर के साथ प्लेटलेट्स कम होने की शिकायतों को देखते हुए विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धाता के अधीक्षक राजेंद्र कुमार की देखरेख सरसौली गांव में शिविर लगाया गया। यहां 53 मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श और दवाएं दी गईं। 14 मरीजों की मलेरिया और डेंगू की जांच की गई जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। टीम ने मरीजों से बीमारी के लक्षणों की जानकारी लेकर दवाएं वितरित कीं। अढौली गांव में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच की और इलाज किया। शिविर में डा. प्रह्लाद सिंह, ललित, देवेंद्र सिंह, फार्मासिस्ट ...