Fatehpur News: 121 खोए मोबाइल लौटाकर पुलिस ने लौटाई मुस्कान
फतेहपुर, अगस्त 2 -- Fatehpur News: फतेहपुर। एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 121 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए गए। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई है। सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं पर जनपदीय एवं थाना स्तर की सीसीटीएनएस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जनपद, अन्य जिलों व दूसरे राज्यों से मोबाइल बरामद किए। रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और प्रभावी कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.